राजस्थान के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी तथा पूर्व मंत्री रामकरण जोशी | Ramkaran Joshi

राजस्थान के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी तथा पूर्व मंत्री रामकरण जोशी | Ramkaran Joshi


राजस्थान के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी तथा पूर्व मंत्री रामकरण जोशी | Ramkaran Joshi


रामकरण जोशी 


जन्म    :  2 अक्टुबर ,1912
निधन  :  24 जनवरी , 1969 

राजस्थान के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी तथा पूर्व मंत्री रामकरण जोशी का जन्म 2 अक्टूबर 1912 को दौसा जिले में हुआ था। प्रारम्भिक पढाई के बाद वे शिक्षक बन गए थे। लेकिंन दौसा में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में उन्होंने नौकरी से त्यागपत्र दे दिया था। 

1939 से 42 तक जयपुर राज्य प्रजा मण्डल के आंदोलनों में सक्रिय रहे। इन्होने बिजोलिया , बेगू आदि किसान आंदोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। 

नमक सत्याग्रह और 1942 के भारत छोडो आंदोलन के दौरान उन्हें बंदी बनाकर जेल भेजा गया। जहा उन्हें तरह-तरह की यातनाए दी गई। 


स्वतंत्रता प्राप्ति बाद 1952 के प्रथम आम चुनाव में वे सवाईमाधोपुर से लोकसभा सदस्य और दौसा से विधानसभा सदस्य चुने गए। बाद में इन्होने लोकसभा से त्यागपत्र दे दिया और राज्य की टीकाराम पालीवाल सरकार में शामिल हो गए। 

1945 में इन्हे उदयपुर में आयोजित अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद के सम्मलेन की स्वागत समिति का अध्यक्ष बनाया गया। 

18 अप्रेल , 1948 से 6 अप्रेल , 1949 तक वे सयुक्त राजस्थान के प्रधानमंत्री रहे। 1951 में राजस्थान प्रदेश काँग्रेस कमेठी के अध्यक्ष रहे। 

1952 से 1954 तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेठी की कार्य समिति के सदस्य ,1957 में उदयपुर तथा 1962 में चित्तौड़गढ़ से लोकसभा सदस्य रहे। 

1967 में इन्हे राजस्थान खादी ग्रामोद्योग का अध्यक्ष बनाया गया। 24 जनवरी 1969 को राजस्थान के इस महान विभूति का निधन हो गया। 


FAQ.


रामकरण जोशी का जन्म कब हुआ था?

- 2 अक्टूबर 1912

18 अप्रेल, 1948 से 6 अप्रेल, 1949 तक सयुक्त राजस्थान के प्रधानमंत्री रहे कोन थे?

- रामकरण जोशी

रामकरण जोशी को राजस्थान खादी ग्रामोद्योग का अध्यक्ष कब बनाया गया था ?

- 1967

1951 में राजस्थान प्रदेश काँग्रेस कमेठी के अध्यक्ष कोन थे ?

रामकरण जोशी  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ