महाराणा जगतसिंह प्रथम का इतिहास | Maharana Jagat Singh I

महाराणा जगतसिंह प्रथम का इतिहास | Maharana Jagat Singh I


महाराणा जगतसिंह प्रथम का इतिहास | Maharana Jagat Singh I


महाराणा जगतसिंह प्रथम  (1628-1652 ई.) 

महाराणा जगतसिंह प्रथम  मार्च ,1628 ई. में मेवाड़ के शासक बने। उनका राज्याभिषेक 28 अप्रैल ,1628 को हुआ।  जगतसिंह बहुत ही दानी व्यक्ति थे। महाराणा जगतसिंह के काल में जब देवलिया-प्रतापगढ़ के शासक जसवन्तसिंह ने मेवाड़ के प्रभाव को अपने राज्य से हटाने का प्रयत्न किया तो राणा ने जसवन्त तथा उसके लड़के मानसिंह को उदयपुर बुलाकर मरवा दिया।

महाराणा जगतसिंह प्रथम के द्वारा बनाये गए मंदिर और तालाब 

जगन्नाथ राय ( जगदीश ) का भव्य मंदिर बनवाया। यह मंदिर अर्जुन की निगरानी और मुकुंद की अध्यक्षता में बना। इस मंदिर की प्रतिष्ठा 13 मई ,1652 को हुई। इस मंदिर की विशाल प्रशस्ति जगन्नाथ राय प्रशस्ति की रचना कृष्ण भट्ट ने की। 

महाराणा ने पिछोला में " मोहनमंदिर " और " रूपसागर तालाब " का निर्माण करवाया। जगमंदिर में जनाना महल आदि बनवाकर उसका नाम अपने नाम पर " जगमंदिर " रखा। 

जगदीश मंदिर के पास वाला धाय का मंदिर महाराणा की धाय नोजूबाई द्वारा बनवाया गया। इसका उल्लेख इसी मंदिर में उत्कीर्ण मेवाड़ी भाषा की 1705 ई. की प्रशस्ति गया है। महाराणा जगतसिंह के समय ही प्रतापगढ की  जागीर मुग़ल बादशाह शाहजहाँ द्वारा मेवाड़ से स्वतंत्र कराकर एक नई रियासत रियासत प्रतापगढ़ बना दी गई। जगतसिंह के शासन काल में देवलिया (प्रतापगढ़ ) का महारावत जसवंतसिंह महाराणा के हुक्मो की अनदेखी करने लगा। अतः महाराणा ने उसे उदयपुर बुलवाया जहाँ वह चम्पाबाग में ठहरा। समझाने पर भी जब वह नहीं माना तो महाराणा ने उसे व उसके पुत्र महासिंह को मरवा डाला। महाराणा जगतसिंह ने जहाँगीर के साथ संधि की शर्त के विरुध्द चितौड़ दुर्ग की मरम्मत का काम शुरू करवा दिया जो राजसिंह के समय तक चलता रहा। महाराणा का स्वर्गवास 1652 ई. में उदयपुर में हुआ। महाराणा जगतसिंह के समय कवि विश्वनाथ ने सन 1700 में 14 वर्गो के  ' जगतप्रकाश " काव्य की रचना की।


FAQ. 


1. जगत सिंह प्रथम किसका पुत्र था?

- कर्णसिंह के बाद उसका पुत्र जगत सिंह-प्रथम महाराणा बना।


2. महाराणा जगत सिंह के बाद मेवाड़ की गड्डी पर कौन बैठा था?

- समर सिंह का एक पुत्र रत्नसेन मेवाड राज्य का उत्तराधिकारी हुआ और दूसरा पुत्र कुम्भकरण नेपाल चला गया।


3. जगत सिंह के कितने पुत्र थे?

उनके दो बच्चे थे; एक बेटी, ललिता कुमारी, जिनका जन्म 1979 में हुआ था, और एक देवराज सिंह, जिनका जन्म 1981 में हुआ था।


4. पिछोला में " मोहनमंदिर " और " रूपसागर तालाब " का निर्माण किसने करवाया?

- महाराणा जगत सिंह ने 


5. महाराणा जगतसिंह प्रथम का राज्याभिषेक कब हुआ था?

- राज्याभिषेक 28 अप्रैल ,1628 को हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ