Header Ads

संग्राम सिंह द्वितीय का जीवन परिचय | maharana sangram singh II

संग्राम सिंह द्वितीय का जीवन परिचय | maharana sangram singh II


संग्राम सिंह द्वितीय | maharana sangram singh II


 जन्म                 :  24 मार्च ,1690 ई. में

 पिता                 : महाराणा अमरसिंह द्वितीय

 राज्याभिषेक     : 26 अप्रैल ,1711 ई. में

  शासनकाल     :  1710 से 1734 ई. तक

महाराणा संग्राम सिंह द्वितीय( 1710-1734 ई.)


महाराणा अमरसिंह द्वितीय के बाद इनके पुत्र संग्राम सिंह द्वितीय को मेवाड़ का शासक बनाया गया। इनका राज्याभिषेक 26 अप्रैल ,1711 ई. को हुआ जिसमे जयपुर के शासक सवाई जयसिंह भी आये थे। इनके द्वारा उदयपुर में सहेलियों की बाड़ी ,सीमारमा गाँव में  वैधनाथ का विशाल मंदिर ,नाहर मगरी के महल ,उदयपुर के महलो में चीनी की चित्रशाला आदि बनावाये गये एवं वैधनाथ मंदिर की प्रशस्ति भी लिखवाई गई।

महाराणा ने उदयपुर का प्रसिद्ध शीतला माता जी का मंदिर एवं पीछोला तालाब के पश्चिम में सीसारमा गांव में वैद्यनाथ महादेव का विशाल मंरि निर्माण करवाया। जिसकी प्रतिष्ठा वि.सं. 1772 माघसुदि 14 गुरुवार को करवाई। इस मंदिर का निर्माण मातृभक्त महाराणा ने अपनी माता देव कुंवरी जी के कथनानुसार करवाया था। प्रतिष्ठा के सुअवसर पर राजमाता ने रजत तुलादान किये और लाखों रुपये व्यय किये। इस समारोह में कई राज्यों के राजा व प्रतिष्ठित जन उपस्थित हुए थे।

महाराणा की दानशिलता के चलते उन्होंने ब्राह्मणों आदि को कई दान-गांव-गौ आदि भेंट किये।

इनके शासनकाल में मुग़ल बादशाह मुहम्मद फर्रुख शियर ने जजिया कर हटाने का फरमान जारी किया। परन्तु उसके कुछ समय बाद वापस जजिया कर लगा देने पर महाराणा ने कोई परवाह नहीं की। इसके बाद बादशाह बने रफीउद्दरजात ने जजिया कर समाप्त करने का हुक्म जारी किया। 

महाराणा संग्रामसिंह के बारे में कर्नल जेम्स टॉड ने लिखा है की बपा रावल की गद्दी का गौरव बनाये रखने वाला यह अंतिम राजा हुआ।


FAQ. 


1. इतिहास में संग्राम सिंह कौन थे?

- संग्राम सिंह द्वितीय (24 मार्च 1690 - 11 जनवरी 1734) भारत के मेवाड़ के शासक थे। उन्होंने 1710 से 1734 तक शासन किया। उनका उत्तराधिकारी उनके पुत्र जगत सिंह द्वितीय ने लिया। महाराणा संग्राम सिंह द्वितीय अपने समय के एक महान शासक थे।

2. 1711 में मेवाड़ का शासक कौन था?

- महराणा अमरसिंह द्वितीय के बाद इनके पुत्र संग्राम सिंह द्वितीय को मेवाड़ का शासक बनाया गया। इनका राज्याभिषेक 26 अप्रैल ,1711 ई. को हुआ जिसमे जयपुर के शासक जय सिंह द्वितीय भी आये थे।

3. महाराणा संग्राम सिंह के दूर के चचेरे भाई कौन थे?

- बनवीर महाराणा संग्राम सिंह के दूर के चचेरे भाई थे।

4. महाराणा संग्राम सिंह का देहांत कब हुआ? 

- महाराणा का 24 जनवरी, 1734 को देहांत हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.