सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय | surya kumar yadav biography in hindi

सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय, शिक्षा, नेट वर्थ, शादी, लम्बाई, वजन, क्रिकेट करियर, surya kumar yadav biography in hindi, Education, Net Worth, Marriage, Height, Weight, Cricket Career

सूर्यकुमार यादव, इनका पूरा नाम सूर्यकुमार अशोक यादव है। सुर्याकुमार एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो एकदिवसीय और टी20ई प्रारूपों में भारत के लिए खेलते हैं। सूर्यकुमार यादव भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे हैं। जब सुर्या बल्लेबाजी करने मैदान पर जाते है तो पूरा स्टेडियम इनके अलग-अलग तरीके से खेले जाने वाले शॉट को देखकर रोमांचित हो जाते है। आज हम इन्ही के जीवन से जुड़ी जानकारी के बारे में बात करेंगे। 

सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय, शिक्षा, नेट वर्थ, शादी, लम्बाई, वजन, क्रिकेट करियर, surya kumar yadav biography in hindi

सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय [Suryakumar Yadav biography, (family)]

नाम [Name]    

सूर्यकुमार यादव

जन्म [DOB]

14 सितंबर 1990

जन्म स्थान [Birth Place]

  मुंबई

उम्र [Age]    

   32 वर्ष

राष्ट्रीयता [Nationality]

भारतीय

पिता का नाम [Father]

  अशोक कुमार यादव

माता का नाम [Mother]          

स्वप्ना यादव

पत्नी का नाम [Wife]                 

देवीशा शेट्टी

सूर्यकुमार का प्रारंभिक जीवन [Suryakumar Yadav Early Life]

सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई में हुआ। उनके पिता अशोक कुमार यादव बीएआरसी में इलेक्ट्रिकल डिजाइनर की नौकरी करते थे। सूर्यकुमार यादव को बचपन से ही क्रिकेट और बैडमिंटन के प्रति बहुत अधिक लगाव था। 10 साल की उम्र में, उनके पिता ने खेल के प्रति उनके झुकाव को देखा और उन्हें अणुशक्ति नगर में बीएआरसी कॉलोनी में एक क्रिकेट शिविर में नामांकित किया। इसके बाद वे एल्फ वेंगसरकर अकादमी गए और मुंबई में आयु वर्ग क्रिकेट खेला। 

सूर्यकुमार यादव की शिक्षा [Suryakumar Yadav education]

सूर्यकुमार यादव ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा मुंबई ( महाराष्ट्र )में ही परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की है। इसके बाद सूर्य कुमार यादव ने आगे की पढ़ाई के लिए वो परमाणु ऊर्जा जूनियर कॉलेज, मुंबई (महाराष्ट्र) और फिर पिल्लई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस, मुंबई में चले गए। सूर्य कुमार के पास वाणिज्य में स्नातक (बीकॉम) की डिग्री है। लेकिन इनकी क्रिकेट में रूचि होने के कारन इन्होने अपना करियर उसमें बनाने पर विचार किया। उसके बाद उन्होंने अपनी क्रिकेट की कोचिंग की और कड़ी मेहनत करनी शुरू कर दी।

सूर्यकुमार यादव की सम्पति [Suryakumar Yadav net worth]

सूर्यकुमार यादव की मंथली इनकम 75 लाख से अधिक, सालाना इनक 8 करोड़ से अधिक है। वहीं Suryakumar Yadav Net Worth लगभग 6 मिलियन डॉलर यानि 45 करोड़ रुपये है। सूर्यकुमार यादव के पास हाईस्पीड कारों का शानदार कलेक्शन है। उनके पास  Mercedes-Benz GLE Coupe है, जिसकी कीमत 2.15 करोड़ रुपये है। उनके कार कलेक्शन में Nissan Jonga (15 लाख), MINI Cooper S और रेंज रोवर वेलर (90 लाख रुपये), Audi A6 (60 लाख) जैसी महंगी और लग्जरी कारें हैं। सूर्या का लग्जरी अपार्टमेंट मुंबई के चेंबूर के अनुशक्ति नगर में है।  जहां वह अपनी पत्नी और पूरे परिवार के साथ रहते हैं।  

सूर्यकुमार यादव की शादी [Suryakumar Yadav marriage]

सूर्यकुमार यादव का शादी 7 जुलाई 2016 को देवीशा शेट्टी से हुई जो मुंबई में एक डांस कोच है इन दोनों की मुलाकात सबसे पहले 2012 में आर ए पोदार कॉलेज आफ कमर्स एंड इकोनॉमिक्स मुंबई में हुई थी तब से दोनों संपर्क में रहे हैं और आखिर कर 4 साल बाद दोनों ने शादी कर ली। 

सूर्यकुमार यादव की लम्बाई, वजन [Surya Kumar Yadav height, weight]

सूर्यकुमार यादव की लम्बाई 180 सेंटीमीटर है जो की 5 फीट 11 इन्च है। सूर्यकुमार कि वजन लगभग 75 किलो है। 

सूर्यकुमार यादव का क्रिकेट करियर [Suryakumar Yadav Cricket Career]

  • सूर्यकुमार यादव ने अपने करियर की शुरूआत रणजी ट्रॉफी 2010-11 से की। जिसमें उन्होंने मुंबई टीम की तरफ से मैच खेला। यह मैच दिल्ली और मुंबई के खिलाफ हुआ जिसमे सुर्या ने 73 रन बनाए। ये मुंबई की पहली पारी में अर्घशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने।
  • उसके बाद अक्टूबर 2018 में उनका नाम देवधर की 2019 ट्रॉफी के लिए भारता की सी टीम में लिखा गया। साल 2020 की ट्रॉफी में भी इंडियन टीम में उनका नाम शामिल किया गया।
  • सूर्यकुमार अशोक यादव को साल 2021 में उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले टी-20 मैच के लिए भारतीय टीम के लिए हुआ। 14 मार्च को उन्होंने भारतीय टीम की ओर से अपना पहला अंतरर्ष्ट्रीय मैच खेला। जिसमें उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।
  • अपनी पहली गेंद में उन्होंने छक्का मारकर सबको हैरान कर दिया। इसके बाद उनका बल्ला नहीं रूका और देखते ही देखते उन्होंने इस मैच में अर्धशतक बना दिया। 
  • 18 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए उन्होंने अपने करियर का पहला ओडीआई मैच खेला। जिसमें उन्होंने अर्धशतक बनाया।
  • साल 2021 में ही उन्हें आईसीसी पुरुष टी 20 वर्ल्ड कप में जगह मिली। उसके बाद उनका नाम टेस्ट सीरीज में दिया गया।

सूर्यकुमार यादव का आईपीएल करियर [Suryakumar Yadav IPL career, Ricord, debut Match]

सूर्यकुमार यादव इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई के लिए खेलते हैं । उन्होंने 2012 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। सूर्य कुमार यादव ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 139 मैच खेले हैं और 32.17 की औसत के साथ 3249 रन बनाए हैं। उन्होंने 1 शतक और 21 अर्धशतक भी लगाए हैं, जिसमें उनका उच्चतम आईपीएल स्कोर 103* रन है। सूर्य कुमार यादव ने अपने आईपीएल करियर में 349 चौके और 112 छक्के लगाए हैं। आईपीएल नीलामी 2023 में, मुंबई फ्रेंचाइजी ने सूर्य कुमार यादव की सेवाएं 8.00 करोड़ रुपये में हासिल कीं। मई 2023 को, उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद, भारत में गुजरात के खिलाफ खेला, जिसमें 38 गेंदों पर 61 रन बनाए।

सूर्यकुमार यादव का T20 करियर [Suryakumar yadav t20 debut]

सूर्य कुमार यादव ने 14 मार्च, 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए अपना टी20 अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया। अपने पहले ही T20I में, उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का मारकर यादगार प्रभाव डाला, और T20 अंतर्राष्ट्रीय में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बन गए। यह उनके करियर का एक महत्वपूर्ण क्षण था और इससे उनकी अंतर्राष्ट्रीय टी20 यात्रा की शुरुआत हुई।

सूर्यकुमार यादव के टी20 रिकॉर्ड्स [Suraykumar yadav t20 best record]

  • सूर्यकुमार यादव टी20 डेब्यू में अपनी पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले पहले भारतीय बने।अक्टूबर 2022 में, वह T20 अंतर्राष्ट्रीय में 1000 रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय बन गए।
  • 2022 टी20 विश्व कप में नीदरलैंड के खिलाफ उनका शतक टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज़ शतकों में से एक था।
  • T20I क्रिकेट में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को पहचानते हुए, उन्होंने 2022 में ICC T20I प्लेयर ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार जीता।

सूर्यकुमार यादव का ODI करियर  [Suryakumar yadav odi career]

सूर्यकुमार यादव ने जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपना एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) डेब्यू किया। इसी सीरीज के दौरान उन्होंने अपने वनडे करियर की शुरुआत की और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। 

FAQ.

1.  सूर्यकुमार यादव की उम्र (Age) कितनी है ?

- 33 year 

2.  सूर्यकुमार यादव का (birth place) जन्म स्थान कहाँ है ?

- मुंबई 

3.  सूर्यकुमार यादव का (century) देश कोनसा है ?

- भारत 

4.  सूर्यकुमार का (village) गाँव कौनसा है ?

सूर्यकुमार यादव यूपी के गाजीपुर के हथौड़ा गांव के हैं। 

5.  सूर्यकुमार यादव (birthday date) जन्मदिन की तारीख कौनसी है ?

14 सितंबर

6.  सूर्यकुमार यादव के (father name) पिताजी का नाम क्या है ?

- अशोक कुमार यादव 

7.  सूर्यकुमार यादव की (wife) पत्नी का नाम क्या है ?

- देविशां शेट्टी 

8. सूर्यकुमार यादव की (Marriage date) शादी कब हुई ?

7 जुलाई 2016 को


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ