मेवाड़ के महाराणा जय सिंह का जीवन परिचय | Maharana Jai Singh Hindi Biography


मेवाड़ के महाराणा जय सिंह का जीवन परिचय | Maharana Jai Singh Hindi Biography


मेवाड़ के महाराणा जय सिंह का जीवन परिचय | Maharana Jai Singh Hindi Biography



महाराणा जय सिंह का जीवन परिचय


जन्म               :  5 दिसम्बर,1653 ई. में                                                  
पिता               :  महाराणा राजसिंह 
माता               :  रानी सदाकुँवरी 
राज्याभिषेक    :  कुरज गाँव में 

महाराणा जय सिंह का जन्म 5 दिसम्बर,1653 को हुआ था। महाराणा राजसिंह की मृत्यु के बाद उसका पुत्र जयसिंह मेवाड़ का शासक बना । जयसिंह का राज्याभिषेक कुरज गाँव (राजसमंद) में हुआ। जय सिंह ने मुगल बादशाह औरंगजेब के खिलाफ कई लड़ाईयां लड़ीं। 

जयसिंह कुछ वर्ष संघर्ष करने के बाद 1681 में राजसमंद झील के किनारे औरंगजेब से संधि कर लेता है। इस संधि के तहत् जयसिंह ने मारवाड़ के राजकुमार अजीतसिंह की सहायता न करना व जजिया कर के बदले पुर, मांडल व बदनोर के परगने औरंगजेब को देना स्वीकार किया। जिसके बदले औरंगजेब ने जयसिंह को मेवाड़ राज्य का स्वामी बना उस पर कभी आक्रमण न करने का आश्वासन दिया। इसके बाद जयसिंह ने उदयपुर में जयसमंद झील बनवाई।

जयसमंद झील का निर्माण 


भारत की दूसरी (प्रथम गोविंदसागर) व राजस्थान की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है। इसका प्राचीन नाम ‘ ढेबर झील’ था। यह अंत:प्रवाह की झील है। इसका निर्माण जयसिंह ने गोमती नदी पर बाँध बनाकर 1687 ई. से 1691 ई. करवाया। इसमें गोमती, झावरी, रूपारेल व बागर नदियों का जल गिरता है। इसमें कुल सात टापू हैं। जिनमें से बड़े टापू को ‘बाबा का मगरा’ व छोटे टापू को प्यारी’ कहते हैं। इसमें से दो नहरें श्यामपुरा नहर व भाट नहर निकाली गई है। इसमें 6 कलात्मक छतरियाँ है। इसके एक टापू ‘बाबा का मगरा’ पर ‘आइसलैंड रिसॉट’ नामक होटल है। इसके निकट पहाड़ी पर चित्रित हवामहल व रुटी रानी का महल स्थित है।

FAQ. 


1. महाराणा राजसिंह के बाद किसको मेवाड़ का महाराणा बनाया गया था?
 - महाराणा राजसिंह के बाद उनके पुत्र जय सिंह को मेवाड़ का महाराणा बनाया गया था। 

2. जय सिंह का राज्यभिषेक किस गाँव में किया गया था?
 - जय सिंह का राज्यभिषेक कुरज गाँव में किया गया था। 

3. ‘थूर का तालाब’ का निर्माण किसने करवाया था?
 - ‘थूर का तालाब’ का निर्माण जय सिंह ने करवाया था। 

4. जयसमंद झील का निर्माण किसने करवाया था?
-  जय सिंह ने

5. ढेबर झील किस झील को कहा जाता है?
 - जयसमंद झील को 

6. ‘बाबा का मगरा’ व प्यारी नामक टापू किस झील में स्थित है ?
-  जयसमंद झील में 

7. आइसलैंड रिसॉट’ नामक होटल किस पर में बना है ?
- जयसमंद झील में ‘बाबा का मगरा’ पर ‘आइसलैंड रिसॉट’ नामक होटल है।

8.  राजस्थान की सबसे बड़ी कृत्रिम झील कोनसी है ?
- ढेबर झील 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ